News Saga Desk
विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया के विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह विशाल शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से लाया जा रहा है, जो करीब ढाई हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर बिहार पहुंचेगा। हजारों टन वजनी इस शिवलिंग को विशेष सावधानियों के साथ स्थानांतरित किया जा रहा है।
महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि ईशान-संहिता के अनुसार नरक निवारण चतुर्दशी के दिन शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और इसी दिन पहली बार भगवान शिव की पूजा शिवलिंग के रूप में की गई थी। विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना से पूर्व पंडित भवनाथ झा के नेतृत्व में पीठ पूजा संपन्न कराई जाएगी, जिसके बाद विधिवत प्राण प्रतिष्ठा होगी।
न्यास समिति के अनुसार, 17 जनवरी को होने वाले स्थापना समारोह के दौरान शिवलिंग का हेलीकॉप्टर से भव्य जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार, प्रयागराज, गंगोत्री, कैलाश मानसरोवर और सोनपुर से पवित्र जल मंगाया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
No Comment! Be the first one.