आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बाहर से आया था और घटना के वक्त छत पर टहल रहा था। बिरसानगर थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी के समीप रमणी फ्लैट निवासी संजय नारायण सिंह के भांजे नीतीश कुमार सिंह की सोमवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था और नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए जमशेदपुर आया था। रविवार को श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ था। सोमवार की शाम वह फ्लैट की छत पर टहल रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और घर में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More