News Saga Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में बुधवार की देर रात पोपो मुंडा नमक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में घायल पोपो को परिजनों के द्वारा टीएमएच अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिस युवक को गोली लगी और जिसने गोली चलाई दोनों ही गांधीनगर के रहने वाले है। घायल पोपो मुंडा के परिजन ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा की देर शाम पोपो मुंडा अपने घर में बेड पर आराम कर रहा था। इसी दौरान बस्ती का ही युवक बादल घर में घुस आया और पोपो मुंडा पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दी।
घटना को अंजाम देने के बाद बादल मौके से फरार हो गया। गोली चलने की इस घटना में एक गोली पोपो मुंडा के कमर को छूकर निकल गयी। जबकि, दूसरी गोली पोपो मुंडा के गुप्तांग में जा लगी। जिसके बाद परिजन पोपो मुंडा को लेकर आनन-फानन में टाटा मेन अस्पताल पहुंचे और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर अलम और बगबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों का अपराधिक इतिहास है और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। इसी लेकर फायरिंग की घटना घटी है।
No Comment! Be the first one.