जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर 6 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया, साथ ही मंदिर में रखा ध्वनि यंत्र भी अपने साथ ले गए। घटना बीते रविवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने बने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी लोग अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडेय ने पट खोला, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। मंदिर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखा ध्वनि यंत्र गायब था। मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने घटना की जानकारी दी और बताया कि चोरों ने दान पेटी में रखे नकद रुपये भी चुरा लिए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More