देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, BPCL ने जारी की सूचना

News Saga Desk

देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

BPCL के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। कंपनी पूरी तरह परिचालन में है और सभी ग्राहकों को बिना किसी बाधा के ईंधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही और सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Read More News

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More