भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के टिकटों को लेकर रांची में जबरदस्त उत्साह, जेएससीए स्टेडियम के बाहर लगी लंबी कतारें

News Saga Desk

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट fever चरम पर है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आज सुबह 9 बजे से टिकट बिक्री शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिला। लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर पहुंचकर लाइन में लग गए, ताकि भीड़ बढ़ने से पहले उन्हें टिकट मिल सके।

सुबह होते-होते स्टेडियम परिसर के बाहर लंबी कतारें नजर आने लगीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है, वहीं पार्किंग और एंट्री पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बिक्री के लिए 6 काउंटर लगाए गए हैं। इनमें से एक काउंटर सिर्फ महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि उन्हें टिकट लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More