झारखंड में 4 जुलाई से तीन दिन तक सभी जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

News Saga Desk

रांची। झारखंड के सभी जिलों में तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश चार से छह जुलाई तक होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार बुधवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यम में सबसे अधिक बारिश रांची के कांके में 110.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में हुई बारिश में हेरगंज में 107 मिमी, कुरडेग में 92.2, रामगढ़ के भुरकुंडा में 89, पलामू के पांकी में 88.9, धालभूमगढ़ में 85.4, गोयलकेरा में 75.8, नीमडीह में 65.4, गुमला के चैनपुर में 65, पदमा डीवीसी में 64, जमशेदपुर में 55.2, राजधनवार में 55.2, जमशेदपुर के गुड़ाबांधामें 55.2, रामगढ़ में 52.2, तेनुघाट में 51.6, घाटशिला में 46.8, गोविंदपुर में 45, मांडू में 44.4, डुमरी में 41.4, और मांझी में 40.6 , बंदगांव में 40.6, पालगंज में 40, पलामू के लेस्लीगंज में 40, मनोहरपुर में 39.8, कुमारड़ूंगी 38.8, महारो 36.2, रामगढ़ के गोला में 36, नामकुम में 35.2, रामगढ़ के पतरातू में 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.4, 28.1, 32.6, 31.5 और चाईबासा में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More