पूड़ी के साथ लाजवाब लगती हैं ये 5 तरह की सब्जियां, आप भी खाकर हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

News Saga Desk  

नई दिल्ली।  नाश्ते या किसी दावत के लिए पूड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इसकी खस्ता और नरम बनावट खाने के जायके को बढ़ा देती हैं। लेकिन पूड़ी का असल मजा तभी आता है, जब उसके साथ किसी टेस्टी सब्जी को खाया जाए। आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों (5 Tasty Sabzi with Puri) के बारे में बताएंगे, जो पूड़ी के साथ बेहद लाजवाब लगती हैं।

आलू-टमाटर की सब्जी

आलू-टमाटर की सब्जी पूड़ी के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसका मसालेदार और थोड़ा तीखा स्वाद पूड़ी के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाता है। इसे बनाने के लिए आलू को उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर टमाटर, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर पकाएं। लास्ट में गरम मसाला डालें और धनिया पत्ती से गार्निश करें। यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट, बल्कि बनाने में भी आसान है। भंडारों और दावतों में इस कॉम्बिनेशन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

आलू-मटर की सूखी सब्जी

सूखी आलू-मटर की सब्जी पूड़ी के साथ परफेक्ट मैच है। इसमें मटर और आलू का कॉम्बिनेशन सब्जी के स्वाद को लाजवाब बना देता है। इसे बनाने के लिए आलू और मटर को हल्का-सा उबाल लें। फिर प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट और मसालों के साथ भूनकर तैयार करें। थोड़ा सूखा रखने पर यह सब्जी पूड़ी के साथ खाने में लाजवाब लगती है।

पनीर की सब्जी

पनीर की सब्जी भी पूड़ी के साथ खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। पनीर की मलाईदार ग्रेवी पूड़ी के साथ मिलकर एक शानदार स्वाद देती है। इसे बनाने के लिए पनीर को भूनकर टमाटर, काजू पेस्ट और मलाई वाली ग्रेवी में पकाएं। धनिया और गरम मसाला डालकर सर्व करें। यह सब्जी दावत पर भी बनाई जाती है।

छोले की सब्जी

छोले की सब्जी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है। पूड़ी के साथ स्पाइसी छोले खाने का अपना ही मजा है। इसे बनाने के लिए काबूली चने को रातभर भिगोकर प्रेशर कुकर में पकाएं। फिर प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और छोले मसाले के साथ ग्रेवी तैयार करें। अंत में अमचूर पाउडर या नींबू का रस डालकर स्वाद को बढ़ाएं।

आलू-गोभी की सब्जी

आलू-गोभी की सब्जी भले ही बेहद साधारण लगती है, लेकिन पूड़ी के साथ यह बेहद लजीज लगती है। इसे बनाने के लिए आलू और गोभी को काटकर हल्का सा उबाल लें। फिर तेल में जीरा, हींग, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें। अंत में हरा धनिया डालकर सर्व करें। यह सूखी सब्जी पूड़ी के साथ कम समय में बनने वाली एक परफेक्ट डिश है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More