इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी 

News Saga Desk

नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 19 अप्रैल को सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब (26 अप्रैल) को 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 721 रुपए बढ़ी है। वहीं इस हफ्ते 22 अप्रैल को सोने ने 99,100 रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 95,151 रुपए पर थी, जो अब 97,684 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,533 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,170 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,310 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,020 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,020 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,020 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,210 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,070 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,260 रुपए है।

इस साल अब तक 19,469 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,469 रुपए बढ़कर 95,631 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,669 रुपए बढ़कर 97,684 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More