अररिया में बकरा नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम

अररिया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में सोमवार को बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे और शोक में डाल दिया।

मरने वालों में 9 वर्षीय रिहाना, 8 वर्षीय खुशनुमा और 13 वर्षीय शायक शामिल हैं। तीनों बच्चियां मिट्टी लाने के लिए नदी किनारे गई थीं, तभी अचानक फिसलन की वजह से गहरे पानी में डूब गईं। एक अन्य बच्ची ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। जोकीहाट थाना और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और देर शाम तीनों के शव बरामद कर सदर अस्पताल भेजे। डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की और पोस्टमॉर्टम कराया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि नदी का पानी उफान पर था और किनारे की फिसलन भरी मिट्टी ने हादसे को बढ़ा दिया। परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में सन्नाटा और मातम पसरा है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More