आज IPL 2025 में गुजरात और पंजाब का मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

News Saga Desk

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 में आज भारतीय टीम के भविष्य के दो कप्तानों के बीच जंग है। एक तरफ शुभमन गिल होंगे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर। अय्यर को पंजाब किंग्स की कमान सौंपी गई है। वहीं गिल गुजरात की कप्तानी करेंगे। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। अय्यर ने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया था। अब अय्यर पर पंजाब किंग्स को पहला खिताब जिताने की जिम्मेदारी है. हालांकि, गिल की टीम को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहने वाली है। यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। हालांकि, नए नियमों की वजह से अब ओस का इतना प्रभाव नहीं दिख रहा है।

हेड टू हेड आंकड़े 

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले हुए हैं। इस दौरान तीन मैच गुजरात ने जीते हैं तो दो मैचों में पंजाब को जीत मिली है। हालांकि, पिछले साल पंजाब ने अहमदाबाद में गुजरात को हराया था।

गुजरात बनाम पंजाब मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पेपर पर पंजाब की टीम भारी है, लेकिन गुजरात में भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। पिच को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत के चांस हैं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

 शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साईं सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

 प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

March 28, 2026

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More