आज केकेआर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने को तैयार, किसमें है कितना दम

News Saga Desk

गुवाहाटी। IPL 2025 के 18 वें सीजन के छठे मैच में आज यानी 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगे। ये इस सीजन दोनों टीमों का दूसरा मैच है। पहले मैच में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था. कोलकाता को अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया, जबकि राजस्थान को राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने धूल चटाई थी। पहले मैच में हारने के बाद भी दोनों टीमों के पास कुछ सकारात्मक बातें थीं। केकेआर के लिए, सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म में दिखे, जबकि आरआर के लिए, संजू सैमसन ने दिखाया कि उनकी उंगली की चोट केवल फील्डिंग के दौरान बाधा बन रही है, बल्लेबाजी के दौरान नहीं. ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे ने भी बड़े शॉट लगाए, जिससे आरआर के मिडिल ऑर्डर की कुछ चिंताए कम हुईं। संजू सैमसन, जो अभी भी उंगली की सर्जरी से उबर रहे हैं, एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना जारी रखेंगे. रियान पराग, जिनकी कप्तानी की शुरुआत मुश्किल रही, एक बार फिर टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी हद तक बराबरी का है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों को 14-14 मैचों में जीत मिली, जबकि 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। केकेआर का सबसे बड़ा स्कोर 223 और सबसे छोटा स्कोर 125 है जबकि आरआर का सबसे बड़ा स्कोर 224 और सबसे छोटा स्कोर 81 हैं। 

पिच और वेदर रिपोर्ट्स

पिछले साल जब ये दोनों टीमें गुवाहाटी में भिड़ी थी, तो मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज के दिन यहां बारिश का संभावना नहीं है, गुवाहाटी में दिन में तापमान गर्म और रात में ठंडा रहता है, जिससे खेल के अंत में ओस पड़ सकती है. ऐसे में, टॉस दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

पिच की बात करें तो पिछले साल यहां खेले गए एक मैच में, तेज गेंदबाजों और स्पिन के लिए गति में बदलाव प्रभावी साबित हुआ। ऐसा कहा जाता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां तीन आईपीएल मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। गुवाहाटी को बारसापारा स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रहा है। भारत ने एक बार यहां 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे और जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 221 रन बनाए थे, इसलिए हमें आज भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

RR vs KKR का मैच कहां और कब खेला जाएगा?

कोलकाता और राजस्थान का मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 26 मार्च 2025 को, शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More