सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के सीईओ का पद छोड़ा

News Saga Desk

नई दिल्ली/सिंगापुर। सिंगापुर के शीर्ष बैंकर पीयूष गुप्ता ने डीबीएस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्‍ता की जगह डीबीएस बैंक के मौजूदा उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थागत बैंकिंग प्रमुख तान सु शान ने ली है। वह डीबीएस के इतिहास में पहली महिला सीईओ हैं। डीबीएस बैंक की प्रमुख शेयरधारक कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के सीईओ दिलहान पिल्लै ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि पीयूष गुप्ता ने 15 वर्षों तक डीबीएस बैंक की कमान संभालने के बाद बैंक के सीईओ का पद छोड़ दिया है। उन्‍होंने कहा कि पीयूष गुप्‍ता ने अपने कार्यकाल में डीबीएस के व्यापक कायाकल्प को अंजाम दिया और बैंक को लगातार कई मंचों से सर्वश्रेष्ठ बैंक का पुरस्कार हासिल हुआ है।

उल्‍लेखनीय है कि डीबीएस बैंक सिंगापुर का सबसे बड़ा क्षेत्रीय बैंक है। भारत के मेरठ में जन्मे पीयूष गुप्ता ने नवंबर, 2009 में पहली बार डीबीएस बैंक के सीईओ की कमान संभाली थी। उसके बाद से वह 15 वर्षों से अधिक समय तक बैंक के शीर्ष अधिकारी रहे। गुप्ता के नेतृत्व में डीबीएस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिसमें कई बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंक का खिताब पाना भी शामिल है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More