NEWS SAGA DESK
बाघमारा. बरोरा मुखिया के भतीजे संजय साव के सुपुत्र अनिकेत साहू को भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अनिकेत साहू वर्ष 2023 में भौतिकी विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के टॉपर छात्र रहे हैं।
सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा अनिकेत साहू को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अनिकेत साहू की इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि विनोद साव, मुखिया सरिता देवी, पंसदस सरस्वती देवी, देवानंद साव, आजाद कुम्हार सहित परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने अनिकेत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां
डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...
No Comment! Be the first one.