दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर: हाई-राइज से रिकॉर्ड वीडियो ने बढ़ाई चिंता

News Saga Desk
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें पूरा इलाका घने स्मॉग की चादर में ढका नजर आ रहा है। पहली नजर में यह दृश्य बादलों से घिरे किसी हिल स्टेशन जैसा लगता है, लेकिन हकीकत बेहद डरावनी है, क्योंकि यह बादल नहीं बल्कि जहरीला स्मॉग है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो एनसीआर के एक हाई-राइज अपार्टमेंट की करीब दसवीं मंजिल से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नीचे की सड़कें, वाहन, पेड़-पौधे और रिहायशी कॉलोनियां पूरी तरह नजरों से ओझल दिखाई देती हैं। चारों ओर फैली सफेदी के बीच सिर्फ ऊंची इमारतों के ऊपरी हिस्से ही दिखते हैं, जो मानो स्मॉग के समंदर से बाहर निकले हों।

वीडियो में नजर आ रहा यह नजारा जितना आकर्षक लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी घनी स्मॉग की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि हवा में प्रदूषक तत्व खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं, जो सांस संबंधी बीमारियों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और चिंता साफ नजर आई। कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली-एनसीआर धीरे-धीरे रहने लायक नहीं बच रहा है। कुछ लोगों ने इसे आने वाले समय की भयावह तस्वीर बताया, जहां साफ हवा सिर्फ एक याद बनकर रह जाएगी। वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि हर साल सर्दियों में हालात ऐसे ही होते हैं, लेकिन अब तक प्रदूषण से निपटने का कोई स्थायी समाधान क्यों नहीं निकल पाया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More