News Saga Desk
रांची | झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रांची पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम समारोह में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इन वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा बंद
बड़े वाहन (ट्रक, बस आदि)– 15 और 16 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। छोटी और बड़ी मालवाहक गाड़ियां – इनका शहर में प्रवेश सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक वर्जित रहेगा। ई-रिक्शा परिचालन– दोनों दिनों में सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक शहर के भीतर बंद रहेगा।
शहर की सीमा तक आने वाले बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक सीमाएं
- कांके की ओर से आने वाले वाहन: बोड़ेया तक
- चाईबासा व खूंटी की ओर से: बिरसा चौक तक
- गुमला और सिमडेगा दिशा से: कटहल मोड़ या आईटीआई बस स्टैंड तक
- पलामू व लोहरदगा की ओर से: पंडरा या कटहल मोड़ तक
- जमशेदपुर की दिशा से: दुर्गा सोरेन चौक या डोरंडा घाघरा तक
- कांके-पतरातू दिशा से: कांके रिंग रोड तक
- बूटी मोड़ मार्ग से आने वाले: बूटी मोड़ तक ही आ सकेंगे
जिन मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा (11 AM – 8 PM)
- बूटी मोड़ चौक से रिम्स चौक
- रिम्स चौक से करमटोली चौक
- करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक
- जेल चौक से करमटोली चौक
- करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक
इन मार्गों पर केवल आकस्मिक (एम्बुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड) और कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को ही अनुमति होगी।
ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक वाले प्रमुख चौक
अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड) और चांदनी चौक (कांके)।
पुलिस की जनता से अपील
रांची पुलिस ने नागरिकों और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन दो दिनों में अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस ने कहा है कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य नागरिकों की सुविधा और स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
No Comment! Be the first one.