भारत से रिश्ते सुधारने की बात पर ट्रंप का बड़ा बयान, ट्रेड डील पर भी किया जिक्र

News Saga Desk

वाशिंगटन। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख अपनाया था। वहीं, अब ट्रंप के तेवर भी नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों को “बहुत खास” बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आए थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम दोस्त नहीं रहेंगे।

ट्रंप ने क्या कहा?

दरअसल एएनआई ने ट्रंप से दो टूक शब्दों में पूछा कि क्या वो भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा-

मैं हमेशा ऐसा ही चाहूंगा। पीएम मोदी और मैं हमेशा से दोस्त हैं। वो एक महान प्रधानमंत्री हैं। हम हमेशा दोस्त रहेंगे, लेकिन एक समय पर उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे थे। हालांकि, भारत और अमेरिका का रिश्ता बेहद खास है। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।

ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?

भारत के साथ ट्रेड टॉक पर बात करते हुए ट्रंप कहते हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है। ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ ट्रेड टॉक अच्छी चल रही है। कई देशों के साथ बातचीत सही चल रही हैं। मगर, हम यूरोपियन यूनियन से हम दुखी हैं, जो उन्होंने गूगल पर फाइन लगाया है।”

भारत से नाराजगी पर दिया जवाब

SCO शिखर सम्मेलन के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि हमने भारत को रूस और चीन के हाथों खो दिया। इसपर बात करते हुए ट्रंप कहते हैं, “मुझे नहीं लगता अभी ऐसा हुआ है। रूस से तेल खरीदने के लिए मैं भारत से नाराज हूं। मैंने उन्हें यह बताया और उनपर भारी टैरिफ भी लगाया। मगर, जैसा आप जानते हैं पीएम मोदी से मेरे रिश्ते अच्छे हैं। वो कुछ महीने पहले यहां आए थे और हमने साथ में रोज गार्डन की सैर की थी।”


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More