कतर से ट्रम्प को गिफ्ट में ₹3400 करोड़ का ‘फ्लाइंग पैलेस’ प्लेन मिला, राष्ट्रपति रहते ट्रम्प इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाएंगे…जानें

News Saga Desk

वॉशिंगटन DC। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने बुधवार को बताया कि कतर सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। इसे एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। 3400 करोड़ रुपए की कीमत वाले इस लग्जरी प्लेन को ‘फ्लाइंग पैलेस’ या उड़ता महल कहा जाता है। यह किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाला अब तक का सबसे महंगा गिफ्ट है।

ट्रम्प को इस प्लेन का इस्तेमाल करने से पहले सिक्योरिटी क्लियरेंस का इंतजार करना होगा, जिसमें 3 से 4 साल लग सकते हैं। ऐसे में मुमकिन है कि ट्रम्प राष्ट्रपति रहते इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएं। ट्रम्प हाल ही में 14 मई को अपने मिडिल ईस्ट दौरे के दूसरे दिन कतर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कतर सरकार के साथ करीब 100 लाख करोड़ रुपए (1.2 ट्रिलियन डॉलर) की डील की थी।

ट्रम्प को मिले बोइंग 747-8 की तस्वीरें…

बोइंग 747-8 जंबो जेट, जिसे "फ्लाइंग पैलेस" भी कहा जाता है, अपनी लग्जरी और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है। यह बोइंग 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा वर्जन है।

बोइंग 747-8 जंबो जेट, जिसे “फ्लाइंग पैलेस” भी कहा जाता है, अपनी लग्जरी और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है। यह बोइंग 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा वर्जन है।

बोइंग 747-8 को VIP कॉन्फिगरेशन के दौरान 40-100 पैसेंजर्स के लिए लग्जरी सुइट्स में बदला जा सकता है। इसमें मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी फैसिलिटी है।

बोइंग 747-8 को VIP कॉन्फिगरेशन के दौरान 40-100 पैसेंजर्स के लिए लग्जरी सुइट्स में बदला जा सकता है। इसमें मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी फैसिलिटी है।

इस प्लेन में चार GEnx-2B टर्बोफैन इंजन हैं। इसके साथ ही आधुनिक ग्लास कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम है। मिसाइल से सुरक्षा के लिए काउंटरमेजर्स के तौर पर इंफ्रारेड जैमर जैसी सुविधाएं हैं।

इस प्लेन में चार GEnx-2B टर्बोफैन इंजन हैं। इसके साथ ही आधुनिक ग्लास कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम है। मिसाइल से सुरक्षा के लिए काउंटरमेजर्स के तौर पर इंफ्रारेड जैमर जैसी सुविधाएं हैं।

लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।

लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।

यह प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1,100 किमी/घंटा) से उड़ सकता है। इसके साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।

यह प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1,100 किमी/घंटा) से उड़ सकता है। इसके साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।

रिश्वत के तौर पर देखा जा रहा यह लग्जरी प्लेन

ट्रम्प ने 12 मई को व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा था कि कतर हमें एक गिफ्ट दे रहा है। अगर हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे तो हम मूर्ख इंसान होंगे। ट्रम्प का कारोबार मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है। हाल ही में उनकी कंपनी ने कतर में एक नए गोल्फ रिसॉर्ट की घोषणा की है, जो कतर सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के साथ साझेदारी में बन रहा है। ऐसे में इस उपहार को ‘रिश्वत’ या ‘हितों’ के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी संविधान के पारिश्रमिक खंड (एमोल्यूमेंट्स क्लॉज) के मुताबिक सरकारी पद पर बैठा कोई भी इंसान बिना कांग्रेस (संसद) की सहमति के किसी भी राजा या विदेशी राज्य से कोई गिफ्ट या उपाधि नहीं ले सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि उनका डिपार्टमेंट इस विमान में सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तय करेगा, जिससे राष्ट्रपति इसका सुरक्षित उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह उपहार सभी सरकारी नियमों के मुताबिक स्वीकार किया गया है।


Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More