ट्रम्प का वॉशिंगटन डीसी से बेघरों को हटाने का एलान: कोई नरमी नहीं बरतूंगा, साफ-सफाई जरूरी

News Saga Desk

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में बेघर लोगों को तुरंत राजधानी खाली करने का आदेश है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराध की समस्या से निपटने के लिए लिया जा रहा है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बेघर लोगों को ‘तुरंत’ राजधानी से बाहर जाना होगा। बेघरों को रहने की जगह दी जाएगी, लेकिन वह जगह राजधानी से काफी दूर होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपराधियों को कहीं भेजने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें सीधे जेल में डाला जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंबुओं और गंदगी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि अब ‘मिस्टर नाइस गाय (नरमी बतरने)’ का समय नहीं है। अब राजधानी वॉशिंगटन को वापस साफ और सुरक्षित बनाना होगा।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें…

वॉशिंगटन डीसी में सड़क किनारे तंबू में लोग।

वॉशिंगटन डीसी में सड़क किनारे तंबू में लोग।

राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सड़कों पर कूड़ा पसरा है।

राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सड़कों पर कूड़ा पसरा है।

वॉशिंगटन डीसी में एक सरकारी इमारत की सीढ़ियों पर सोया हुआ आदमी।

वॉशिंगटन डीसी में एक सरकारी इमारत की सीढ़ियों पर सोया हुआ आदमी।

ट्रम्प ने राजधानी में 450 अधिकारियों को तैनात किया

ट्रम्प ने पहले भी कहा था कि शहरों से बेघर लोगों को हटाकर बाहर की सस्ती जमीन पर ‘अच्छी गुणवत्ता वाले’ टेंट में बसाया जाएगा। यहां उन्हें शौचालय और डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। ट्रम्प ने 24 जुलाई को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिससे बेघर लोगों को गिरफ्तार करना आसान हो गया है। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने दावा किया था कि वॉशिंगटन में अपराध पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। स वजह से उन्होंने 450 अधिकारियों को शहर में तैनात किया था। इसमें संघीय एजेंसियों जैसे पार्क पुलिस, DEA, FBI और US मार्शल के अफसर शामिल थे।

मेयर बोलीं- राजधानी में अपराध कम हुए​​​​​

वॉशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोसर ने ट्रम्प के दावों का विरोध करते हुए कहा कि पिछले दो साल में हिंसक अपराध को कम करके 30 साल के निचले स्तर पर लाया गया है। उन्होंने माना कि 2023 में अपराध बढ़ा था, लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने व्हाइट हाउस के अधिकारी स्टीफन मिलर के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने वाशिंगटन को ‘बगदाद से भी ज्यादा हिंसक’ कहा था, और इसे झूठा और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More