बदलेगी ट्रंप की सवारी, कतर से मिलेगा उपहार में ‘हवाई महल’ बोइंग 747-8 जंबो जेट

News Saga Desk

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एयर फोर्स वन के स्थान पर बोइंग 747-8 जंबो जेट से सवारी करते नजर आएंगे। बोइंग 747-8 जंबो जेट कतर का है। कतर का शाही परिवार उन्हें उपहार के रूप में बोइंग 747-8 जंबो जेट भेंट करने जा रहा है। यह बेहद मूल्यवान और आलीशान विमान है। इसे हवाई महल और उड़ता हुआ महल भी कहा जाता है।

एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है अमेरिकी सरकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा विदेशी उपहार होगा।ट्रंप प्रशासन कतर के शाही परिवार से इसे स्वीकार करने की तैयारी कर रहा है। एक ऐसा उपहार होगा जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद छोड़ने से कुछ समय पहले नए एयर फोर्स वन के रूप में उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। उस समय विमान का स्वामित्व ट्रंप प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी फाउंडेशन को हस्तांतरित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर रविवार रात एक पोस्ट में ट्रंप ने पुष्टि की कि उनका प्रशासन विमान को स्वीकार करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने इसे रक्षा विभाग के साथ बहुत ही सार्वजनिक और पारदर्शी लेनदेन बताया। ट्रंप फरवरी में इस विमान का अवलोकन कर चुके हैं। यह इतना इतना भव्य और सुसज्जित है कि इसे हवाई महला और उड़ता हुआ महल कहा जाता है। इसे फरवरी में वेस्ट पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्क किया गया था। ट्रंप तभी इसे देखा था।

इस उपहार को स्वीकार करने पर उठे सवालों पर न्याय विभाग के वकीलों ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का बताया है कि रक्षा विभाग के लिए विमान को उपहार के रूप में स्वीकार करना और बाद में इसे ट्रंप लाइब्रेरी को सौंपना वैध है। यह रिश्वतखोरी के विरुद्ध कानूनों या किसी भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी के किसी भी राजा, राजकुमार या विदेशी राज्य से उपहार स्वीकार करने के संविधान के निषेध (वेतन खंड) का उल्लंघन नहीं करता है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More