रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

News Saga Desk

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक मामले में एक व्यक्ति की भुजाली से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पेलावल क्षेत्र में मुखिया के भाई की हत्या

पहली घटना पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में हुई, जहां जुलूस के दौरान गांव के मुखिया के 40 वर्षीय भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव की भुजाली से हमला कर हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान दो युवक एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। इस पर रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, जिससे विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों युवकों ने अचानक उन पर भुजाली से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश ने भी विवाद को बढ़ावा दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कोर्रा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, समाजसेवी घायल

दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास हुई। यहां कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी और ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने तेज की जांच

दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More