बिहार के रोहतास में हुए सड़क हादसे में दो की मौत

News Saga Desk

रोहतास। सासाराम नगर थाना के पुरानी जीटी रोड के बेदा नहर के समीप आज सुबह एक डंफर और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मरने वालों में एक वनकर्मी इंद्रदेव सिंह के 17 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं, जो माली का काम करते थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान मोरसराय निवासी किसान 45 वर्षीय भोला पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार डंफर और आटो की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि ऑटो में सवार तीन से चार लोग सासाराम की तरफ आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक डंफर ने ऑटो को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर हीं दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने एवं डंफर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More