स्टॉक मार्केट में उमिया मोबाइल की फीकी शुुरुआत, मामूली मुनाफे में आईपीओ निवेशक

News Saga Desk

नई दिल्ली। मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 66 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 4.55 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 69 रुपये के स्तर पर हुई। स्टॉक मार्केट में एंट्री के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 70 रुपये के स्तर तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद बिकवाली के दबाव में ये शेयर ऊपरी स्तर से लुढ़क भी गया। सुबह 11 बजे तक के कारोबार के बाद उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयर 67.56 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह शुरुआती करीब दो घंटे के कारोबार के बाद कंपनी के आईपीओ निवेशकों का मुनाफा घट कर 2.36 प्रतिशत रह गया है।

उमिया मोबाइल लिमिटेड का 24.88 रेपोनो का आईपीओ 28 से 31 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 2.57 गुना सब्सक्राइब हो सका था। इनमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.44 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 2.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 37.70 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्ज को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

उमिया मोबाइल ने 2012 में गुजरात के राजकोट से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। ये मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में काम करने वाली एक रिटेल कंपनी है। कंपनी एप्पल, सैमसंग, रियलमी और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ सोनी, एलजी, पैनासोनिक और गोदरेज जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और कूलर भी बेचती है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

Read More