सदर अस्पताल में हंगामा: गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत का आरोप, परिजनों का बवाल

News Saga Desk

रांची : रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब कैंसर वार्ड में भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि उपचार के दौरान मरीज को गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा, जो हालात को शांत कराने में जुटी है।

उधर, अस्पताल प्रबंधन परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More