अमेरिका-इजरायल की जॉइंट ऑपरेशन से ईरान में हड़कंप, ईरान ने जवाबी हमलों में 8 देशों को बनाया निशाना

इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की। तेहरान में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। अमेरिका के साथ मिलकर यहूदी देश ने ईरान के राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी और एयरपोर्ट सहित 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान के बीच वाले इलाके में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के रिपब्लिक इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। अभी तक नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं कई ईरानी समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि ईरान के विभिन्न शहरों में विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गई हैं। तेहरान के अलावा, करमानशाह, क़ोम, लोरेस्तान, कराज और तबरीज़ उन शहरों में शामिल हैं जहां मीडिया आउटलेट्स ने विस्फोटों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इज़रायल ने अमेरिका के इशारे पर ही ईरान पर मिसाइलें दागीं हैं और यह हमला दोनों देशों का जॉइंट ऑपरेशन है। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमेरिका और ईरान में जल्द ही युद्ध शुरू हो सकता है और आज, शनिवार, 28 फरवरी को युद्ध का बिगुल बज गया है। हमलो के बीच ईरानी राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामनेई को सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है।

ईरान ने की जवाबी कार्यवाई :

अब ईरान ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए एक साथ 8 देशों — इजरायल, बहरीन, UAE, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत और इराक — को निशाना बनाया है इस खबर ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। ईरान अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला कर रहा है, जबकि बहरीन में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। इसके साथ ही अल धफरा एयर बेस को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आयी है।

हमले के कारण उड़ानें हुई रद्द :

तनाव के चलते इन देशों ने अपना हवाई क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है, दुबई (UAE), कतर, बहरीन और सीरिया ने भी एहतियात के तौर पर अपना हवाई क्षेत्र आंशिक या पूरी तरह बंद कर दिया है। एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित कर दी हैं। दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान (AI139) को बीच रास्ते से वापस बुलाकर मुंबई में लैंड कराया गया। वहीं इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी की है और मध्य पूर्व की उड़ानों पर कड़ी नजर रख रही है।

हमले की वजह :

इजरायली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन कई महीनों से प्लान किया जा रहा था और इसका लक्ष्य ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करना है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि हमले बड़े दायरे में होंगे और इजरायल के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। इजराइल और अमेरिका का मानना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है और परमाणु हथियार बनाने के करीब है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे इजराइल के अस्तित्व के लिए एक “गंभीर खतरा” बताया है।

Read More News

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More