वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रेल विकास के नए युग की शुरुआत

NEWS SAGA DESK

वाराणसी : देश की रेल व्यवस्था में नया इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हर-हर महादेव के जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं।

काशी से खजुराहो के बीच शुरू हुई हाईटेक ट्रेन की शुरुआत के साथ भारत ने आधुनिक रेल यात्रा के नए युग में कदम रख दिया है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे थे और शनिवार को उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अगुवाई की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें न केवल तकनीकी रूप से उन्नत हैं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को भी सशक्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें “भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए” बनाई गई हैं — और यह हर देशवासी के गर्व का प्रतीक हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने काशी से खजुराहो वंदे भारत के साथ फिरोजपुर-दिल्ली, लखनऊ-सहारनपुर और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को भी रवाना किया। इसके साथ ही देश में अब 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो भारत के तीव्र गति से विकसित हो रहे रेलवे नेटवर्क का प्रमाण हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को बताया आर्थिक प्रगति की कुंजी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों की आर्थिक सफलता के पीछे मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर की अहम भूमिका रही है। भारत भी अब उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वंदे भारत जैसी परियोजनाएं इस परिवर्तन की प्रतीक हैं।

तीर्थ स्थलों को जोड़ने की सांस्कृतिक पहल

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में तीर्थ यात्राएं केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र स्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ना भारत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

काशी के सर्वांगीण विकास पर फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस को विशेष अनुभव और सुविधाओं का केंद्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उद्देश्य यह है कि काशी आने वाला हर व्यक्ति यहां की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम अनुभव कर सके।

बनारस से चलने वाली आठवीं वंदे भारत ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर 02582/02581 – वाराणसी-खजुराहो-वाराणसी
  2. ट्रेन नंबर 22415/22416 – वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
  3. ट्रेन नंबर 22435/22436 – वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी
  4. ट्रेन नंबर 22500/22499 – वाराणसी-देवघर-वाराणसी
  5. ट्रेन नंबर 22489/22490 – वाराणसी-मेरठ-वाराणसी
  6. ट्रेन नंबर 22345/22346 – गोमतीनगर-वाराणसी-पटना
  7. ट्रेन नंबर 20887/20888 – वाराणसी-रांची-वाराणसी
  8. ट्रेन नंबर 20175/20176 – वाराणसी-आगरा कैंट-वाराणसी

इस लॉन्च के साथ वाराणसी भारतीय रेलवे के आधुनिक सफर का एक प्रमुख केंद्र बन गया है, जो भारत की तकनीकी और सांस्कृतिक प्रगति दोनों का प्रतीक है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More