News Saga Desk
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में निधन हो गया। वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे और कुल्लू-मनाली क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान देर रात सोते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजन और करीबी रिश्तेदार हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मनाली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली होते हुए सड़क मार्ग से मनाली पहुंच रहे हैं। वहीं, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी इस दुखद घटना के बाद शोक की स्थिति है।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 24 फरवरी 2026 को मनाली में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वीर सोरेन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि वीर के असामयिक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
No Comment! Be the first one.