बांग्लादेश मुद्दे पर विहिप और हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ‘हिंदू हत्या बंद करो’ के नारे

News Saga Desk

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं, जिनमें “हिंदू हत्या बंद करो” और “युनूस सरकार होश में आओ” जैसे नारे शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और दीपू चंद्र दास की कथित रूप से भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में कड़ा विरोध जताया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पूरे इलाके में तीन स्तर के बैरिकेड लगाए गए और पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।

विहिप और बजरंग दल ने पहले ही बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा और धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया था। दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखते दिखे।

इस बीच, अमेरिका के कुछ सांसदों ने भी बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की भीड़ द्वारा की गई हत्या की निंदा की है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने इस घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती अशांति और अस्थिरता गंभीर चिंता का विषय है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More