उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

News Saga Desk

लंबे समय से फैंस जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वह अब हकीकत बन गई है। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। दोनों ने 22 फरवरी 2026 को अपने संबंध की पुष्टि की, जिसके बाद अगले ही दिन, 23 फरवरी को वे अपनी शाही शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए।

एयरपोर्ट पर दिखी ट्विनिंग, तस्वीरें वायरल

उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों को स्टाइलिश सूट्स में ट्विनिंग करते देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, शादी की रस्में 24 फरवरी, मंगलवार से शुरू होंगी, जिसकी शुरुआत एक शाही प्री-वेडिंग डिनर से होगी। इस खास डिनर में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल रहेंगे।

प्राइवेसी का रखा जा रहा है खास ख्याल

कपल अपनी शादी को पूरी तरह निजी और खास बनाए रखना चाहता है। शादी की थीम, रंग और सजावट तक की निगरानी स्वयं विजय और रश्मिका कर रहे हैं। होटल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि कोई भी तस्वीर या जानकारी समय से पहले लीक न हो।

बताया जाता है कि अक्टूबर 2025 में विजय के घर पर एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई थी। तब से उन्हें अक्सर अंगूठियां पहने देखा गया, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी।

‘Virosh’ नाम से होगी शादी

इस शादी को एक विशेष नाम भी दिया गया है—‘Virosh’। यह नाम फैंस ने विजय और रश्मिका के नाम को जोड़कर बनाया था, जिसे अब कपल ने आधिकारिक रूप से अपना लिया है।

दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित Mementos by ITC Hotels में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे।

Read More News

Read More