केरल में हनीमून एंजॉय कर रहीं वायरल गर्ल मोनालिसा, तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

News Saga Desk

महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा अब सोशल मीडिया की जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं। एक बार फिर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है और इन दिनों दोनों हनीमून पर हैं। कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

केरल में हनीमून एंजॉय करता दिखा कपल

वायरल तस्वीरों में मोनालिसा और फरमान खान केरल के समुद्र तट पर छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मोनालिसा कैजुअल लुक में पैंट-शर्ट पहने दिख रही हैं, जबकि फरमान खान जींस और बनियान में नजर आ रहे हैं। दोनों के अंदाज़ से साफ है कि वे अपने खास पलों को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं।

केरल के मंदिर में की थी शादी

मोनालिसा और फरमान खान ने केरल के एक मंदिर में शादी की थी। इस शादी में दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। बताया जाता है कि मोनालिसा ने परिवार की इच्छा के खिलाफ यह विवाह किया। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा।

शादी को लेकर मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मोनालिसा बालिग हैं। इसके बाद उन्हें अपने पति के साथ रहने की अनुमति दे दी गई।

फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में मिल रहे मौके

महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर मिलने लगे हैं। वह निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनका म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ भी रिलीज हो चुका है।

खबर है कि मोनालिसा जल्द ही साउथ सिनेमा की एक फिल्म में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ फरमान खान भी नजर आ सकते हैं।

Read More News

Read More