कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर TV जर्नलिस्ट से भिड़े

News Saga Desk

मेलबर्न। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियन मीडिया से भिड़ गए। वे मीडिया को परिवार के फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन चैनल-7 की जर्नलिस्ट ने फोटो ली। इस पर ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कहा कि एयरपोर्ट पब्लिक प्रॉपर्टी है।

भारतीय टीम गुरुवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मेलबर्न पहुंची। टीम इंडिया को यहां 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेलना है। 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने एक दिन पहले (18 दिसंबर को) गाबा टेस्ट ड्रॉ कराया था। इंडिया ने पर्थ में पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था, जबकि एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में मेजबान टीम को 10 विकेट की जीत मिली थी।

क्या है पूरा मामला?

विराट, पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों (वाम‍िका और अकाय) के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचे। तभी ऑस्ट्रेलियाई चैनल ‘चैनल 7’ की जर्नलिस्ट ने उनका वीडियो बनाया। विराट ने महिला जर्नलिस्ट से अनुरोध किया कि वे उनकी तस्वीरें चलाएं, लेकिन उनके परिवार की तस्वीरें डिलीट कर दें, लेक‍िन पत्रकार ने कोहली की बात नहीं मानी। ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक, किसी सार्वजनिक स्थल पर किसी भी सेलिब्रिटी की फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर कोई पाबंदी नहीं है।

महिला रिपोर्टर ने कहा-

कोहली कैमरों को देखकर गुस्से में आ गए। उन्हें लगा कि मीडिया उनके बच्चों के साथ उनकी तस्वीरें खींच रहा है। यह गलतफहमी है।

कोहली ने मीडिया से कहा-

बच्चों के साथ मुझे थोड़ी गोपनीयता की जरूरत है, आप मुझसे पूछे बिना तस्वीरें नहीं खींच सकते।

ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक किसी पब्लिक प्लेस पर किसी भी सेलिब्रिटी की वीडियो या तस्वीर लेने पर कोई पाबंदी नहीं है। जब कोहली को बताया गया कि उनके बच्चों की तस्वीरें नहीं खींची जा रही हैं तो उन्होंने मीडिया के साथ गलतफहमी दूर की और चैनल 7 की कैमरामैन से हाथ भी मिलाया।

फैमली को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं कोहली

कोहली अपनी फैमली को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं, खासकर अपने बच्चों को। उन्हें कई बार मीडिया से बच्चों की फोटो नहीं लेने की रिक्वेस्ट करते देखा गया है।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More