झारखंड में 11 से कम हो सकती है ठंड

News Saga Desk

रांची। झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। आसमान के साफ होते ही ठंड का असर भी बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसा ही हाल 12 जनवरी को भी रहेगा, पर 13 जनवरी से फिर न्यूनतम तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड सताएगी।

देवघर में तेज ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।

वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा जबकि कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया। इधर, लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से राज्य में आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद कर दी गई है। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ रहा है। ठंडी हवा चलने से सड़कों पर शाम में लोगों की कम आवाजाही देखी जा रही है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More