झारखंड में आज से तापमान बढ़ने की उम्मीद

News Saga Desk

रांची। झारखंड का मौसम आज से एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि प्रदेश के तापमान में अगले तीन दिनों तक 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है लेकिन फिलहाल दो दिनों तक सुबह और रात में कोहरा और ढूंढ के रहने के कारण ठंड बरकरार रहेगी। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। उसके बाद रात में भी गर्मी का असर होने लगेगा।

राजधानी के तापमान में भी पड़ा असर

बात राजधानी रांची के तापमान की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 2.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में कांके का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More