झारखंड में संक्रांति के दिन छाएगा घना कोहरा, 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया है। राज्य के अधिकतर जिले में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। हजारीबाग और कोडरमा में घने बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई है। बादल छाने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत बहुत लंबी नहीं रहने वाली है। ठंड की एक लहर फिर से आने वाली है। फिलहाल दो से तीन दिन की राहत है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि संक्रांति के दिन राज्यभर में घना कुहासा छा सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आज से लेकर 16 जनवरी तक सुबह में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। लेकिन यह कुहासा दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More