अगले तीन दिनों तक पारा 4 डिग्री तक गिरेगा

News Saga Desk

रांची। रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में मंगलवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। सुबह से दोपहर तक बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ होते ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी। बर्फीली हवाओं के झोंके से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। रात में सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस वजह से ठंड बढ़ेगी।

11 जनवरी से दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

10 जनवरी को कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 11 और 12 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। इस वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 11 जनवरी को सुबह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 13 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी।

सेहत पर मौसम डाल रहा असर

इधर मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से सबसे अधिक परेशानी बच्चे-वृद्धों को हो रहा है। इसका असर इनके हेल्थ पर पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए उन्हें ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में भी मौसम की वजह से बीमार हो रहे लोगों की खासा संख्या दिख रही है। सबसे अधिक चाइल्ड वार्ड और ओपीडी में भीड़ नजर आ रही है।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More