झारखंड का मिनिमम टेंपरेचर 7 डिग्री तक चढ़ा

News Saga Desk

रांची। झारखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब साफ दिख रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ही आकाश में बादल छाए हैं। इससे न्यूनतम तापमान चढ़ गया है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 2 से 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा है। सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के अधिक रहा।

बात राजधानी रांची की करें तो यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सबसे अधिक ठंडा गुमला जिला रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाया रहेगा। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी रात और सुबह का तापमान बहुत नहीं गिरेगा।

19 के बाद फिर सताएगी ठंड

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 जनवरी तक रांची के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पूरे झारखंड में 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 19 से मौसम साफ होगा। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बादल छाए रहने के कारण कनकनी नहीं सताएगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More