झारखंड में लौट आयी ठंड, कई जिलों का गिरा पारा

News Saga Desk

रांची। रांची सहित झारखंड का तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। इसके साथ कनकनी भी बढ़ गई है। राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से एक बार फिर कनकनी बढ़ गई है।

अगले दो दिनों तक यही स्थिति रहेगी। लेकिन 30 जनवरी से एक बार फिर रांची सहित राज्य के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 15 से 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। इस दौरान सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा, दिन में आंशिक बादल भी छाएं रहेंगे।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More