कब और कहां से खरीद सकते हैं आईपीएल 2025 प्लेऑफ के टिकट? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी चरण में जा पहुंचा है। लीग चरण की समाप्ती होने वाली है और प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो गई हैं। 29 मई से इसके मैच खेले जाएंगे। इससे पहले ही आईपीएल ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

आईपीएल ने प्लेऑफ के मैचों के टिकट की ब्रिक्री शुरू कर दी है। फैंस 24 मई से प्लेऑफ के टिकट ( क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फाइनल) ऑनलाइन खरीद सकते हैं। फैंस आईपीएल की आधिकारिक साइट से टिकट खरीद सकते हैं।

कब और कहां से खरीद सकते हैं टिकट-

  1. क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर- मई 24 शाम 7 बजे से (रूपे कार्ड धारक), मई 25 शाम 8 बजे ( नॉन-एक्सलूसिव)
  2. क्वालीफायर-2 और फाइनल- 26 मई शाम 7 बजे से (रूपे कार्ड धारक), 27 मई शाम 8 बजे ( नॉन-एक्सलूसिव)

बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को प्लेऑफ मैचों के टिकट बेचने का आधिकारी दिया गया है। फैंस इसकी वेबसाइट और ऐप से टिकट खरीद सकते हैं। RuPay (रूपे) कार्डधारकों को 24 मई को क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के लिए टिकट सुरक्षित करने के लिए 24-घंटे की विशेष एक्सेस विंडो मिलेगी।

इसके अवाला क्वालीफायर-2 और फाइनल के लिए RuPay (रूपे) कार्डधारकों के लिए एक्सेस विंडो 26 मई, 2025 को खोली जाएगी। क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के लिए नॉन एक्सलूसिव चरण-1 टिकटों की बिक्री 25 मई, 2025 से शुरू होगी, जबकि क्वालीफायर-2 और फाइनल के टिकटों की बिक्री 27 मई, 2025 से शुरू होगी।

इन चार टीमों ने किया क्वालीफाई

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चार टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। इनमें गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शामिल हैं। हालांकि, लीग चरण के अभी कुछ मैच बचे हैं। इसलिए टीमों के अंतिम स्थानों की पुष्टि नहीं हो सकी है।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More