WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में रचा इतिहास, 5-0 से टी20 सीरीज जीतकर भारत के रिकॉर्ड की बराबरी की

News Saga Desk

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20I मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का लक्ष्य 17 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया। यह पहली बार रहा जब ऑस्ट्रेलिया ने टी20I की किसी 5 मैचों की सीरीज में सभी मुकाबले जीते हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के साल 2020 के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर रचा इतिहास

दरअसल, वेस्टइंडीज (WI vs AUS) के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20I मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अपने नाम किया। कंगारू टीम ने विंडीज टीम को उसके घर में घुसकर टी20I सीरीज में 5-0 से करारी मात दी। इस तरह दूसरी टीम के घर में पांच टी20I मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बड़ी टीम बन गई है।

इससे पहले भारत ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर 5-0 से टी20I सीरीज जीती थी। बता दें कि दुनिया में अब तक 100 से ज्यादा देश टी20I खेल चुके हैं, लेकिन ऐसी पांच या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में सभी मुकाबले जीतने का यह केवल छठा मौका रहा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा ये उपलब्धि मलेशिया, केमैन आइलैंड्स, तंजानिया और स्पेन ने भी हासिल की है। स्पेन ने तो यह कारनामा दो बार किया है, लेकिन उनमें से एक सीरीज 6 मैचों की थी जिसमें उन्होंने 5-0 की बढ़त के बाद आखिरी मैच नहीं खेला, इसलिए वह रिकॉर्ड में नहीं गिना जाता।

WI vs AUS: वेस्टइंडीज को मिली करारी हार

पांचवें टी20I मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि शिमरोन हेटमायर ने शानदार बैटिंग करते हुए 31 गेंदों में 52 रन बनाए और शर्फेन रदरफोर्ड ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम आखिरी ओवर में 170 रन पर सिमट गई।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने फिर कमाल दिखाया। सभी 6 गेंदबाजों ने विकेट लिए और सबसे शानदार प्रदर्शन बेन ड्वार्शुइस का रहा, जिन्होंने 3 विकेट झटके।

डेविड और ओवेन ने किया कमाल

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और सिर्फ 25 रन पर टीम के तीन विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद टिम डेविड और मिशेल ओवेन ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभाला। टिम डेविड ने 12 गेंदों में 30 रन, जिसमें 1 चौका, 4 छक्के शामिल रहे और ओवेन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 17 ओवर में जीत हासिल कर ली।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More