WI vs PAK 1st T20I: सैम अयूब की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को रौंदा, घरेलू मैदान पर फिर हुई कैरेबियाई टीम शर्मसार

News Saga Desk

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले T20I में 14 रन से मात दी। सैम अयूब की विस्फोटक बैटिंग ने कैरेबियाई टीम की कमर तोड़ दी। इस हार के साथ वेस्टइंडीज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। विंडीज की टीम अब लगातार 6वां T20I मैच हार चुकी है।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में बदलाव किए थे, लेकिन उसके बावजूद उसे हार ही झेलनी पड़ी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20I सीरीज में उसे क्लीन स्वीप किया था। वहीं, तीन टेस्ट मैचों में भी कंगारू टीम ने उसे 3-0 से मात दी थी। इस तरह अपने घर में मेजबान टीम की लगातार आठवीं हार है। वहीं, पाकिस्तान ने जीत के साथ 1-0 से बढ़त बना ली।

WI vs PAK 1st T20I: सैम अयूब की फिफ्टी के दम पर जीता पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान (West Indies vs Pakistan) के युवा बल्लेबाज सैम अयूब (Saim Ayub) ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहली ही T20I में जीत की नींव रख दी। अयूब ने सिर्फ 38 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

उनकी आक्रामक शुरुआत ने पाकिस्तानी पारी (WI vs PAK 1st T20I) को तेज रफ्तार दी और मिडिल ऑर्डर ने उस मोमेंटम को बनाए रखा। पाकिस्तान के ओपनर फरहान 14 रन ही बना सके।

फखर जमान ने 28 और हसन नवाज ने 24 रन की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। विंडीज की टीम की तरफ से शमार जोसेफ ने तीन विकेट सिए, जबकि होल्डर-हुसैन और रोमारियो को एक-एक सफलता मिली। 

WI vs PAK: वेस्टइंडीज की T20I में लगातार छठी हार

इसके जवाब में शाई होप की अगुवाई वाली कैरेबियाई टीम एक बार फिर T20I मुकाबले में लड़खड़ा गई। पूरी टीम 20 ओवर में 164 रन पर ही ढेर हो गई। शुरुआत जॉनसन और एंड्रयू ने शानदार की थी। दोनों ने 35-35 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ।

कप्तान शाई होप महज 2 रन बनाकर चलते बने। गुडाकेश खाता तक नहीं खोल पाए। जेसन होल्डर ने नाबाद 30 रन बनाए, जबकि शमार ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। इस तरह विंडीज की टीम 164 रन ही बना सकी। यह लगातार वेस्टइंडीज के लिए छठी T20I हार रही है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More