टुंडी में जंगली हाथियों का उत्पात, घर तोड़ा और धान की फसल नष्ट; परिवार सुरक्षित

NEWS SAGA DESK

धनबाद: जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई है। पांच हाथियों का यह झुंड, जिसमें एक बच्चा हाथी भी शामिल है, गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए पश्चिमी टुंडी में प्रवेश कर गया।

डंडाटांड़ मार्ग से होते हुए हाथी दलुगोड़ा गांव पहुंचे, जहां देर रात रिहायशी इलाके में उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव निवासी रामलाल मुर्मू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखी धान की फसल हाथियों ने खा ली, जबकि बाकी अनाज बिखेर दिया। इतना ही नहीं, दीवार तोड़कर हाथी घर के अंदर तक घुस गए।

घटना के समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गईं। घटना के वक्त घर के मुखिया रामलाल मुर्मू काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।

सूचना मिलने पर मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़कर चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया।

शुक्रवार सुबह भाजपा के टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने, तत्काल राहत के तौर पर अनाज उपलब्ध कराने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े देने की मांग की।

हाथियों के उत्पात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण भय के साए में रहने को मजबूर हैं।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

Read More