NEWS SAGA DESK
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
इस सत्र में बिहार विधानसभा पूरी तरह हाईटेक रूप में दिखाई देगी। ‘नेशनल ई-विधान’ (NEVA) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लागू कर दिया गया है। इसके तहत सदन की प्रत्येक सीट पर डिजिटल टैब लगाए गए हैं, जिन पर विधायक सवाल-जवाब, प्रस्ताव, विधेयकों की प्रतियां और अन्य दस्तावेज सीधे देख सकेंगे। सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होगा, जबकि हाई-स्पीड वाई-फाई और नए सेंसर-माइक भी लगाए गए हैं।
करीब दस साल बाद विधानसभा में 200 से अधिक विधायक सत्ता पक्ष में बैठेंगे, जबकि विपक्ष केवल 38 विधायकों के साथ मौजूद रहेगा। सत्र के पहले दिन सभी नए विधायकों को अस्थायी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दोपहर में नए स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर चुने जा सकते हैं। लेकिन यदि एक से अधिक नामांकन आते हैं, तो सत्र के दूसरे दिन मतदान कराया जाएगा।
No Comment! Be the first one.