News Saga Desk
भागलपुर | विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को एआरटी सेंटर भागलपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ, विद्यार्थी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिलेश कुमार तथा वरीय चिकित्सक डॉ. हेमशंकर शर्मा उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, संक्रमण के कारण, बचाव के तरीके और जागरूकता के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति संवेदनशील बनाना और संक्रमण रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों को व्यापक रूप से फैलाना था, जिससे समाज में इस बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़े।
No Comment! Be the first one.