‘टॉक्सिक’ से यश का धमाकेदार अवतार आउट: ‘राया’ बनकर मचाएंगे तबाही, टीजर ने बढ़ाया क्रेज

News Saga Desk

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच यश के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक और दमदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को चरम पर पहुंचा दिया है।

अब तक फिल्म से पांच अभिनेत्रियों के लुक सामने आ चुके थे, लेकिन यश के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। रिलीज किए गए टीजर में न सिर्फ यश का धांसू अंदाज दिखाया गया है, बल्कि उनके किरदार के नाम से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म में यश ‘राया’ के किरदार में नजर आएंगे।

करीब 2 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी कब्रिस्तान सीन से होती है, जहां हथियारों से लैस लोग किसी को दफनाते दिखते हैं। इसी बीच फ्लैशबैक की झलक मिलती है और अचानक एक तेज रफ्तार कार कब्रिस्तान में घुसती है। कार से उतरने वाला शख्स विस्फोटक लगाकर माहौल को और खौफनाक बना देता है। धमाकों के बीच शर्टलेस यश की एंट्री होती है, जो बाद में लॉन्ग कोट और हाथों में बंदूक लिए अपने आइकॉनिक स्टाइल में नजर आते हैं। टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन दिया है- “टॉक्सिक से प्रस्तुत करते हैं राया।”

फिल्म को लेकर बज पहले से ही जबरदस्त बना हुआ है। अब तक कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत के फर्स्ट लुक जारी किए जा चुके हैं। यश के लुक और किरदार के खुलासे के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और तेज हो गया है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। अब यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसी दिन ‘धुरंधर 2’ और आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More