यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोका

News Saga Desk

ढाका। दुनिया के लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल की सहायक कंपनी यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोक दिया है। इनके नाम हैं- जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी। यू-ट्यूब ने यह कदम भारत सरकार के आग्रह पर उठाया है।

द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, भारत ने अपने यहां की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित चिंता का हवाला देते हुए यू-ट्यूब से देश में जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद गूगल की सहायक कंपनी ने भारत में इन बांग्लादेशी चैनलों के प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया है। सबसे पहले कल चार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाई गई। आज डीबीसी न्यूज और सोमॉय टीवी पर बैन लगाया गया।

इससे जमुना टीवी और सोमोय टीवी को सबस तगड़ा झटका लगा है। दोनों न्यूज ब्रॉडकास्टर में से प्रत्येक के पास 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। एक्टोर टीवी को 14 मिलियन, बांग्लाविजन न्यूज को 7.9 मिलियन और डीबीसी न्यूज को 7.32 मिलियन लोग देखते हैं। जमुना टीवी ने कहा कि उनके प्रसारण को भारत में रोकने से पहले उन्हें यू-ट्यूब से आधिकारिक सूचना दी गई।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More