उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन

News saga Desk

भारतीय संगीत के महान तबला वादक और प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है।उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के चलते अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मैनेजर निर्मला बच्चानी ने बताया कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संगीत में योगदान और सम्मान

जाकिर हुसैन ने अपनी अद्भुत तबला वादन शैली से भारत और दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने अपने पिता और मशहूर तबला वादक अल्लाह रक्खा से प्रेरणा ली और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्हें 1988 में पद्म श्री  2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जाकिर हुसैन ने अपने संगीत करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते। इनमें से तीन पुरस्कार उन्हें 2024 में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिले। इसके अलावा उन्होंने 12 फिल्मों में भी काम किया और भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक वैश्विक मंच पर पहुंचाया।

उस्ताद जाकिर हुसैन को पद्मा विभूषण से नवाजा गया

उस्ताद जाकिर हुसैन को 988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। 2024 में उन्होंने 3 अलग-अलग एल्बम के लिए 3 ग्रैमी भी जीते। 9 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे उस्ताद जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था। उस्ताद को 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। 2024 में उन्होंने 3 अलग-अलग एल्बम के लिए 3 ग्रैमी जीते। इस तरह जाकिर हुसैन ने कुल 4 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लारक्खा कुरैशी और मां का नाम बावी बेगम था। उस्ताद अल्लारक्खा अपने समय के बेहद प्रसिद्ध तबला वादक थे। उन्होंने ही जाकिर को संगीत की शुरुआती तालीम दी। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।

जाकिर हुसैन की नेट वर्थ

जाकिर हुसैन ने अपने करियर में न केवल ख्याति बल्कि आर्थिक सफलता भी पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 5-6 करोड़ रुपये है। हुसैन अपने एक कॉन्सर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अपनी पहली परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सिर्फ 5 रुपये मिले थे।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More