सुशांत सिंह राजपूत मामले में Zee News के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी

News Saga Desk

मुंबई।  सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद भारतीय मीडिया ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभियान चलाया था और उन्हें एक ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया था। लेकिन अब सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में माना है कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत आत्महत्या ही थी। 

जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने मांगी माफी

जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। अपने पोस्ट में सुभाष चंद्रा ने कहा- “सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। मुझे लगता है ऐसा विश्वस्नीय सबूतों के अभाव में हुआ है। अब अस्पष्टता की कोई जगह नहीं है। इसका मतलब ये है कि कोई मामला नहीं बनता है।”

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

चंद्रा ने लिखा- “पीछे मुड़कर सोचता हूं तो मुझे लगता है कि रिया को मीडिया ने अभियुक्त बनाया और मीडिया के इस नेतृत्व जी न्यूज ने अपने तत्कालीन संवाददाताओं और संपादकों के जरिए किया। दूसरों ने इसमें जी न्यूज को फॉलो किया। जी न्यूज के मेंटर के रूप में मैं उनसे कहूंगा की बहादुरी दिखाएं और माफी मांगे। मैं रिया से माफगी मांगता हूं, भले ही इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं थी।” सुशांत राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मीडिया में लगातार इस मुद्दे पर रिपोर्टिंग हुई थी और ये दावा किया गया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या हुई है। मीडिया ने दावा किया था कि सुशांत की हत्या के पीछे एक बड़ी साजिश है जिसमें बॉलीवुड और राजनीति के बड़े लोग शामिल हैं। हालांकि अब सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है और सुशांत की मौत को आत्महत्या ही माना है।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More