अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या

News Saga Desk

रामगढ़ : रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने विस्थापित नेता को सीने, पेट और सिर में कुल तीन गोलियां मारी है। घायल संतोष सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उरीमारी क्षेत्र में कोयला और लोकल सेल से जुड़े संतोष सिंह को अपराधियों द्वारा पहले भी धमकी दी जा चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर संतोष सिंह की हत्या कर दी गई हैं।बरका सयाल क्षेत्र मे कई दिनों से अपराधियों की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर उरीमारी थाना प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर चुके है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More