रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

News Saga Desk

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत किए जा रहे विकास कार्यों के चलते की जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

बिजली विभाग के अनुसार, अलग-अलग पावर हाउस और फीडरों में नया पोल लगाने, तार बदलने, ट्रांसफार्मर बंद रखने तथा एलटी लाइन को कवर केबल में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

बरियातू फीडर में 11 बजे से 4 बजे तक आपूर्ति बाधित

कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन अंतर्गत पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बरियातू फीडर में नया पोल लगाने का कार्य होगा। इसके चलते अरविंद मार्ग और मैथन विवाह भवन के आसपास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

मोरहाबादी-बरियातू क्षेत्र में 10:30 से 4:30 तक कटौती

पानी टंकी एवं मोरहाबादी पावर हाउस से जुड़े इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी। न्यू मोरहाबादी, बड़गाईं, मोरहाबादी और बरियातू फीडर के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई है।

प्रमुख प्रभावित क्षेत्र:

दुर्गावती चौक

चिरौंजी पावर हाउस के आसपास

सुयोग हॉस्पिटल

मुक्ति धाम

राजकीय उर्दू विद्यालय पाहनटोली

महावीर कॉलोनी, प्रगतिशील कॉलोनी

चित्रगुप्त नगर, गंगा हॉस्पिटल

भरम टोली और दुर्गा पहाड़ क्षेत्र

बता दें की, इस दौरान ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे और एलटी लाइन को कवर केबल में बदला जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और बेहतर हो सके।

कोकर अवर प्रमंडल के कई इलाकों में भी बिजली गुल

कोकर अवर प्रमंडल क्षेत्र में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र:

कृष्णापुरी

छठ तालाब पावर हाउस के आसपास

चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, साई कॉलोनी

विराट नगर

लोवाडीह

नामकुम तथा हैदर अली रोड और आसपास के इलाके

हिनू एयरपोर्ट रोड में दो घंटे की कटौती

डोरंडा अवर प्रमंडल के अंतर्गत हिनू एयरपोर्ट रोड में तार बदलने और पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की

विद्युत कार्यपालक अभियंता, कोकर डिवीजन ने बताया कि निर्धारित कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More