अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

लातेहार, जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

डीएसपी अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1:00 बजे 6 से 8 की संख्या में अपराधी कोयला साइडिंग के पास पहुंचे थे। अपराधियों ने इस दौरान वहां खड़े एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर हवाई फायरिंग की । इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। इधर इस संबंध में एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेेमारी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि राहुल दुबे गिरोह की ओर से घटना की जिम्मेवारी ली गई है। जल्द ही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज देगी।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More